फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Biggest cyber crime in Jharkhand, 10 crores looted by making a dent in government treasury

झारखंड में सबसे बड़ी साइबर लूट, सरकारी खजाने में सेंध लगाकर 10 करोड़ उड़ाए

Wed, 03 Feb 2021 09:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Feb 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Biggest cyber crime in Jharkhand, 10 crores looted by making a dent in government treasury
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के गढ़वा में अब तक की सबसे बड़ी साइबर लूट सामने आई है। साइबर अपराधियों ने सरकारी खजाने में सेंधमारी करते हुए 10 करोड़ रुपये उड़ा लिए। यह राशि राज्य के गढ़वा जिले में ग्रामीणों को बतौर मुआवजा दी जानी थी। 

विज्ञापन


झारखंड के गढ़वा जिला में अब तक का सबसे बड़ा साइबर क्राइम देखने को मिला है जहां साइबर अपराधियों ने एक साथ 10 करोड़ रुपये की  लूट को अंजाम दिया।  बराज के पास रहने वाले रैयत लोगों के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये का मुआवजा भेजा था, लेकिन उसमें से 10 करोड़ रुपये की अवैध निकासी कैसे हुई है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


मुआवजे की आस में ग्रामीण
उधर, ग्रामीण इसी आस में बैठे हुए हैं कि उन्हें  मुआवजा मिलेगा, लेकिन इन्हें पता ही नहीं कि यह राशि लूटी जा चुकी है।  गढ़वा के कलेक्टर राजेश कुमार पाठक ने बताया कि यह साइबर क्राइम का मामला है। इसकी जांच कर रहे हैं। कमेटी बनाई गई है। बहुत जल्द इसका खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम
देश में लगातार साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैें।  वर्ष 2012 से 2018 के बीच कुल 90,000 से ज्यादा मामले साइबर क्राइम के हुए हैं। इसमें से 27,000 से ज्यादा मामले 2018 में हुए हैं। 2019 में 44,546 मामले साइबर क्राइम के सामने आए। कर्नाटक में सबसे अधिक 12,020 मामले हुए वही दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा जहां 11,416 मामले हैं। महाराष्ट्र में 4967 मामले हुए वहीं तेलंगाना में 2691 और असम में 2231 हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed