{"_id":"64dc7326c3c6ccb99d034ff3","slug":"banna-gupta-slams-on-modi-government-says-jharkhand-drinking-the-sip-of-karela-kutki-and-neem-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता का मोदी सरकार पर तंज, 'झारखंड में हम करेला, कुटकी और नीम का घूंट पी रहे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता का मोदी सरकार पर तंज, 'झारखंड में हम करेला, कुटकी और नीम का घूंट पी रहे'
Wed, 16 Aug 2023 12:26 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, रांची (झारखंड)।
एएनआई, रांची (झारखंड)।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 16 Aug 2023 12:26 PM IST
सार
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी को राजनीतिक बातचीत के लिए लाल किले के अलावा कोई और जगह चुननी चाहिए थी।
विज्ञापन
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
विस्तार
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि झारखंड में राजनीतिक स्वास्थ्य अच्छा है क्योंकि हम करेला, कुटकी और नीम का घूंट पी रहे हैं। उन्होंने करेला, कुटकी और नीम की तुलना ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स से की।
विज्ञापन
बन्ना गुप्ता ने कहा कि ये चीजें हमें लड़ने के लिए मजबूत बना रही हैं...हम इस पर बात करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड का अच्छा प्रतिनिधित्व कैसे हो। उन्होंने कहा कि पीएम को राजनीतिक बातचीत के लिए लाल किले के अलावा कोई और जगह चुननी चाहिए थी।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा, लाल किले से भारत के नागरिक सुनना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इस देश को कहां ले जाना चाहते हैं और इस देश को समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री की क्या योजनाएं हैं।
विज्ञापन
#WATCH| Jharkhand Health Minister Banna Gupta says, "The political health in Jharkhand is good as we're drinking the sip of 'karela', 'kutki' and neem. These karela, kutki, and neem are ED, CBI and Income Tax. These things are making us strong to fight...We'll talk about how in… pic.twitter.com/WuMO7xsjND
— ANI (@ANI) August 16, 2023