फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Avinash Pande to chair Jharkhand Coordination Committee of Congress

झारखंड: कांग्रेस ने किया पार्टी की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का एलान, अविनाश पांडे को बनाया अध्यक्ष

Thu, 03 Feb 2022 11:20 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कुमार संभव Updated Thu, 03 Feb 2022 11:20 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमंग सारंग इस कमेटी के उपाध्यक्ष होंगे। वहीं, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी राजेश ठाकुर को राज्य में बनी इस नई कमेटी का संयोजक बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Avinash Pande to chair Jharkhand Coordination Committee of Congress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने झारखंड में गुरुवार (तीन फरवरी) पार्टी की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का एलान किया और कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि अविनाश पांडे कुछ ही समय पहले राज्य में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव बनाए गए थे। उन्हें आरपीएन सिंह के इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमंग सारंग इस कमेटी के उपाध्यक्ष होंगे। वहीं, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी राजेश ठाकुर को राज्य में बनी इस नई कमेटी का संयोजक बनाया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है, जिसमें कांग्रेस ने गठबंधन कर रखा है। 
विज्ञापन


इस कमेटी में अन्य सदस्य कांग्रेस लेजिस्लेटर पार्टी के नेता आलमगीर आलम, झारखंड के वित्त मंत्री और राज्य के पूर्व कांग्रेस प्रभारी रामेश्वर ओरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राज्य के पूर्व पार्टी प्रभारी अजय कुमार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोडा, बंधु टीकारी, जलेश्वर नहतो और शहजादा अनवर हैं। इनके अलावा बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेखा, सुखदेव भगत, धीरज साहू और प्रदीप यादव को भी कमेटी में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed