{"_id":"20123618-df07-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"attempt-of-making-the-government-is-a-contempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनाने की कोशिश, सदन की अवमानना: बाबूलाल मरांडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनाने की कोशिश, सदन की अवमानना: बाबूलाल मरांडी
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति शासन की मंजूरी के लिए सदन में बहस के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में सरकार बनाना या बनाने की कोशिश करना लोकसभा और राज्यसभा की अवमानना होगी।
विज्ञापन
राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी दल के पास बहुमत नहीं है। राष्ट्रपति शासन की विधि पूरी होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे। अब आए दिन मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि राज्य में झामुमो के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बना रही है।
विज्ञापन
यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। यहां विधानसभा भंग कर चुनाव की मांग पार्टी राष्ट्रपति से कर चुकी है।
बाबूलाल मरांडी बुधवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मौके पर श्रीराम दुबे, सरोज सिंह, रमेश राही, बलदेव महतो, सत्येंद्र मिश्र, नागेंद्र शुक्ला समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विधायक दल में टूट के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग दिन में सपना न देखें। झाविमो के विधायक एकजुट हैं और भाजपा नेता झाविमो के बारे में छोड़, अपनी सोचें। बाबूलाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय झाविमो को असंतुष्टों की पार्टी बता रहे हैं, यह उनकी मजबूरी है। अभी ऐसे समय में भाजपा ने रवींद्र को अध्यक्ष बनाया है जब पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है।