फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Anti-tribal Cong always insulted Ambedkar, claims ex-Jharkhand CM Champai Soren News In Hindi

Politics: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन का दावा- आंबेडकर को अपमानित करने वाली कांग्रेस आदिवासियों के भी खिलाफ

Fri, 25 Apr 2025 02:10 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहरदगा Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 02:10 AM IST
सार

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। साथ ही सोरेन ने कांग्रेस को झारखंड विरोधी और आदिवासी विरोधी भी बताया। 

विज्ञापन
Anti-tribal Cong always insulted Ambedkar, claims ex-Jharkhand CM Champai Soren News In Hindi
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को झारखंड विरोधी और आदिवासी विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सोरेन ने कहा कि कांग्रेस नेता आंबेडकर से अपनी निकटता दिखाने के लिए संविधान की किताब को जेब में रखते हैं, लेकिन उनकी पार्टी ने ही आंबेडकर को दो बार लोकसभा चुनाव में हरवाया था।
विज्ञापन


'कांग्रेस ने आंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया'
अपने संबोधन में पूर्व सीएम ने आगे कहा कि उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दोनों बार आंबेडकर के खिलाफ चुनावी अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया। उन्हें 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न तब मिला जब भाजपा समर्थित सरकार सत्ता में थी। सोरेन ने आगे कहा कि भाजपा संविधान को जेब में नहीं, दिल में रखती है। सोरेन ने अपने भाषण में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने 1961 में आदिवासियों की सरना धर्म संहिता को रद्द कर दिया और झारखंड आंदोलन के कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलवाईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: 'धर्म पूछकर की गई हत्या, हिंदू ऐसा कभी नहीं करेंगे', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले आरएसएस प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन


झामुमो पर भी साधा निशाना

इसके साथ ही बिना किसी पार्टी का नाम लिए चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करती है, वह आदिवासियों के हित में काम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय, खासकर अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में, झारखंड राज्य का गठन हुआ। अगर वाजपेयी जी की सरकार नहीं होती, तो झारखंड कभी नहीं बनता।

ये भी पढ़ें:- Congo Mine Collapse: मध्य अफ्रीकी देश में सोने की खदान धंसी, 10 लोगों की मौत; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

धर्मांतरण और घुसपैठ पर जताई चिंता  
चंपई सोरेन ने अपने संबोधन के अंत में संताल परगना क्षेत्र में आदिवासियों के धर्मांतरण और बांग्लादेशियों की घुसपैठ को लेकर चिंता जताई। साथ ही इसके लिए उन्होंने हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सोरेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अभी नहीं जागे, तो हमारे सरना स्थलों पर पूजा करने के लिए कोई आदिवासी नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed