फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Announced of by-elections for District Dumka and Bermo assembly seats in Jharkhand

झारखंड की दुमका और बेरमो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा

Wed, 30 Sep 2020 12:25 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Announced of by-elections for District Dumka and Bermo assembly seats in Jharkhand
उपचुनाव - सांकेतिक तस्वीर

झारखंड की दुमका एवं बेरमो विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को उपचुनाव की घोषणा के साथ दुमका तथा बोकारो जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी। दुमका में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि चुनाव आयोग की घोषणा के बाद पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 प्रभावी हो गयी है। यहां कुल 368 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


बोकारो में उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बेरमो विधान सभा उप चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। झारखंड की यह दोनों सीटें दिसंबर 2019 में सत्ताधारी गठबंधन ने जीती थीं। दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा की लुईस मरांडी को 13 हजार से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


बेरमो में कांग्रेस के ट्रेड यूनियन नेता राजेन्द्र सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को 25 हजार से कुछ अधिक मतों से पराजित किया था। हेमंत सोरेन ने दुमका के साथ बरहेट से भी चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने दुमका सीट छोड़ दी थी। बोकारो की बेरमो सीट कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह के निधन के कारण रिक्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed