फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   An amputated hand kept in a bucket recovered from Ranchi Bariatu, Jharkhand

झारखंड: रांची के बरियायू में मिला कटा हुआ हाथ, इलाके में मची सनसनी

Sun, 06 Sep 2020 03:06 PM IST
देव कश्यप एएनआई, रांची
एएनआई, रांची Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Sep 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
An amputated hand kept in a bucket recovered from Ranchi Bariatu, Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रांची के बरियातू स्थित मेडिकल चौक के पीछे एक बाल्टी में रविवार को एक कटा हुआ हाथ मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुए हाथ को जांच के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया। हालांकि अभी तक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाथ महिला का है या पुरुष का।

विज्ञापन


रांची के सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि 'रांची के बरियातू से बाल्टी में रखा एक विवादास्पद हाथ बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हाथ रिम्स में भर्ती एक कैंसर मरीज का है और इसे डॉक्टरों द्वारा काट कर अलग किया गया था। इसे आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला में ले जाया जाना था। यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि यह यहां कैसे पहुंचा।'
विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी मेडिकल स्टोर के ठीक पीछे तेतर टोली के पास एक बाल्टी में कटा हुआ हाथ रखा हुआ था। यह देखकर आसपास के लोग सहम गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed