Agnipath: सीएम सोरेन ने केंद्र को बताया 'स्लोगनवीर', भाजपा का पलटवार- 'घोषणावीर' को ये उपदेश शोभा नहीं देता
सोरेन ने अग्निपथ योजना पर विचार व्यक्त करने के लिए हिंदी में ट्वीट किया, "बहाली अनुबंध पर एवं नाम अग्निवीर! इस स्लोगनवीर सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? जागो भविष्य के कर्णधारों जागो!"
विस्तार
कई राज्यों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन
सोरेन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रक्षा क्षेत्र में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों ने कई राज्यों को हिलाकर रख दिया है।
अग्निवीर नाम का उड़ाया मजाक
सोरेन ने अग्निपथ योजना पर विचार व्यक्त करने के लिए हिंदी में ट्वीट किया, "बहाली अनुबंध पर एवं नाम अग्निवीर! इस स्लोगनवीर सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? जागो भविष्य के कर्णधारों जागो!"
बहाली अनुबंध पर एवं नाम अग्निवीर !
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 17, 2022
इस स्लोगनवीर सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है ?
!!! जागो भविष्य के कर्णधारों जागो !!!
भाजपा ने बताया 'घोषणावीर'
सोरेन के ट्वीटर पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने उन्हें 'घोषणावीर' करार दिया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने एक ट्वीट में कहा, "घोषणावीर को यह उपदेश शोभा नहीं देता। एक साल में पांच लाख नौकरी का वादा कर लोगों का रोजगार छिननेवाले और बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा करने वाले आज युवाओं के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। श्रीमान मुख्यमंत्री, भविष्य के कर्णधार आपको करारा जवाब देंगे।"
घोषणावीर व्यक्ति को यह उपदेश शोभा नहीं देता।
— Raghubar Das (@dasraghubar) June 17, 2022
एक साल में पांच लाख नौकरी का वादा कर लोगों का रोजगार छिननेवाले और बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा करने वाले आज युवाओं के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं।
भविष्य के कर्णधार आपको इसका माकूल जवाब देंगे घोषणावीर मुख्यमंत्री जी।@aajtak https://t.co/WSJ4JHKNIp
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी। झारखंड के कई हिस्सों में इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने सेवाओं को प्रभावित करने वाली रेल पटरियों पर नाकेबंदी की।