फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Accused arrested for rape with a 13 years old girl in pakur jharkhand

झारखंड: खेत में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने महज 24 घंटे में दबोच लिया आरोपी

Wed, 19 May 2021 08:18 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पाकुड़
पीटीआई, पाकुड़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 May 2021 08:18 PM IST
सार

लड़की गांव में शौच करने के लिए निकली थी इसी दौरान आरोपी ने उसे उठाकर कर सूनसान झाड़ियों की में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Accused arrested for rape with a 13 years old girl in pakur jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के पाकुड़ जिले में महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


महेशपुर थाने के पुलिस निरीक्षक उमाशंकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में शौच करने गई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर पॉक्सो अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


उमाशंकर ने बताया कि घटना गत 17 मई की शाम की है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार देर शाम गांव के ही राजीव साहा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस नेत्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान राजीव साहा उसे उठाकर कर सूनसान झाड़ियों की में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब अंधेरा होने के बाद भी पीड़िता घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने लगे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। रात के लगभग दस बजे वह रोते हुए घर आई तथा घटना की जानकारी घरवालों को दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed