फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A Rajdhani Train reached Ranchi with just one girl passenger know the reason why railway took this decision

सिर्फ एक लड़की को लेकर रांची पहुंची राजधानी ट्रेन, इस कारण से रेलवे ने लिया फैसला

Fri, 04 Sep 2020 01:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 04 Sep 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
A Rajdhani Train reached Ranchi with just one girl passenger know the reason why railway took this decision
rajdhani express

क्या आपने कभी सुना है कि ट्रेन केवल एक यात्री को लेकर सफर कर रही है, अगर नहीं तो इसे सच मान लीजिए क्योंकि ऐसा वास्तव में हुआ है। दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन सिर्फ एक यात्री को लेकर डाल्टनगंज से रांची के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन


दरअसल, डाल्टनगंज में आंदोलन के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा था, जिसके बाद ट्रेन में सवार 930 यात्रियों को बस के माध्यम से रांची तक भेजा गया। लेकिन ट्रेन में बैठी युवती ने बस से जाने से इनकार कर दिया और लड़की की जिद के आगे रेलवे को झुकना पड़ा। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात के एक या डेढ़ बजे तक ट्रेन की रांची पहुंचने की संभावना थी। रेलवे ने युवती का नाम अनन्या बताया है, जो बी 3 कोच की 51 नंबर सीट पर बैठकर सफर कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि टाना भगत का आंदोलन खत्म हो जाएगा तो रात तक ट्रेन रांची पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ऐसा हुआ नहीं और टाना भगत आंदोलन लंबे समय तक चला, जिसके बाद रेलवे ने फैसला लिया कि सफर कर रहे यात्रियों को बस के माध्यम से रांची तक पहुंचाया जाएगा। इस बात पर युवती नहीं मानी और उसने कहा कि अगर उसे बस से ही जाना होता तो दिल्ली से बस की यात्रा करती ना कि ट्रेन का टिकट लेती।


हालांकि युवती को कार का भी विकल्प दिया गया लेकिन युवती नहीं मानी और मजबूरन रेलवे को उसकी जिद के आगे मानना पड़ा। इसके बाद रेलवे ने परिवर्तित रास्ते के जरिए युवती को रांची तक पहुंचाया। इसके अलावा युवती के अकेले सफर करने की वजह से रेलवे ने उसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। युवती के साथ ट्रेन में आरपीएफ का एक अधिकारी और कई महिला सिपाही भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed