{"_id":"c2b5a6a6-0984-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"9-arrested-in-jharkhand-with-fake-uranium","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में नकली यूरेनियम सहित 9 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में नकली यूरेनियम सहित 9 गिरफ्तार
जमशेदपुर/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड पुलिस ने 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कथित तौर पर नकली यूरेनियम और हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए अपराधियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला-चाईबासा रोड़ पर एक होटल के निकट छापेमारी करके हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना इंद्रदेव महतो उर्फ इंद्रो को उसके आठ अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक बॉक्स भी बरामद किया, जिसपर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (यूसिल) का निशान बना है। इसमें यूरेनियम होने की आशंका के चलते इसे यूसिल भेजा गया, जहां शुरूआती जांच में वहां के विशेषज्ञों ने इसमें यूरेनियम होने से इंकार किया।
पुलिस ने बताया कि वह इस बॉक्स की एक बार फिर विस्तृत जांच कराएंगे। हो सकता है कि पकड़े गए गिरोह ने किसी को बेवकूफ बना कर पैसे ऐंठने की नीयत से नकली यूरेनियम बेचने की योजना बनाई हो। गिरोह के पास से एक पिस्तौल, दो देशी कट्टे, 44 जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल फोन और चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।