{"_id":"5771f4b24f1c1b857d79b906","slug":"6-youths-shot-down-by-suspected-plfi-naxals-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: नक्सलियों ने छह युवकों की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: नक्सलियों ने छह युवकों की गोली मारकर की हत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
नक्सली हमला
झारखंड की राजधानी रांची से सटे बॉर्डर पर मंगलवार की सुबह छह युवकों के शव बरामद किए गए। सोमवार की रात नक्सलियों ने इस सभी युवकों को गोली मार दी थी जिसमें इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नक्लियों ने इस घटना को खुंटी-रांची बॉर्डर से सटे इलाके में अंजाम दिया जिसमें छह युवकों की जान चली गई। युवकों के शव को मंगलवार की सुबह बरामद किया गया जिसके बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इस बारे में पुलिस अधिकारियों की तरफ से अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन युवकों की हत्या के पीछे का मकसद क्या था। फिलहाल, झारखंड पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी गई है।
विज्ञापन
Published By: Amit Tiwari