फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   4 minor girl raped in jharkhand

खौफनाक: 4 लड़कियों से 20 लोगों ने किया गैंगरेप

Mon, 15 Jul 2013 05:33 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Jul 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
4 minor girl raped in jharkhand

झारखंड में गैंगरेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आदिवासी वर्ग की चार नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 20 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया कि अपरहणकर्ताओं ने पाकुड जिले के लवादा गांव स्थित लड़कियों के छात्रावास से रविवार रात चार लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म किया। अपरहणकर्ता हथियारों से लैस थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 12 से 14 साल की ये पीड़ित लड़कियां पहाड़िया जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है लेकिन अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

एसपी ने गांववालों के साथ मुलाकात कर जानकारी ली है ताकि आरोपियों की तलाश हो सके। उन्होंने कहा कि लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed