झारखंड: नक्सलियों की बड़ी साजिश का खुलासा, टली बड़ी तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू और लातेहार में पुलिस ने बारूदी सुरंगों में बिछाए गए बम बरामद किए हैं। पलामू के डीआइजी साकेत कुमार ने बताया है कि पिछले 48 घंटो से पुलिस की तलाशी में 352 केन बम (स्टील के डब्बों में भरे गए विस्फोटक) निकाले गए हैं।
इनमें कई बम पांच से 20 किलो के हैं। पुलिस का कहना है कि इन बमों में विस्फोट होने से बड़े हादसे हो सकते थे।
डीआइजी ने बताया है कि पलामू में अलग-अलग जगहों से 257 बम बरामद किए गए हैं, जबकि लातेहार के इचाक जंगल से गुजरने वाले रास्ते के किनारे से श्रृंखलाबद्ध 95 बमों की बारमदगी हुई है। ये सभी बम स्टील के डिब्बे (केन) मे बंद थे और दो से पाँच मीटर की दूरी पर लगाए गए थे। पुलिस का दावा है कि ये बम नक्सलियों ने लगाए थे।
सुरक्षा बल हुए चौकस
जहां बम मिले हैं उन इलाकों में ज़िला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बलों को भेजा गया है। पुलिस टीम को सतर्क करने के साथ तलाशी अभियान तेज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि और कुछ इलाक़ों में भी बारुदी सुरंगें बिछाए जाने की सूचना मिली है।
पुलिस के मुताबिक बम निरोधक दस्तों को बुलाकर सभी बमों को निष्क्रिय कराया जा रहा है। हाल ही में पलामू और गुमला में कई इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं, पुलिस का कहना है कि प्रतिरोध की मंशा से नक्सलियों की सक्रियता बढ़ी है।
इससे पहले शनिवार को पांकी थाना क्षेत्र के ताल घाटी में पुलिस ने 57 बम सुरंग से निकाले थे। पलामू के एसपी मयूट पटेल का कहना है इसके बाद रविवार को बिदबिर जंगल से एक साथ दो सौ बम बरामद किए गए।