फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   313 new cases of corona virus in Jharkhand four killed

झारखंड में कोरोना वायरस के 313 नए मामले, चार की मौत, मरीजों की संख्या पहुंची पांच हजार के पार

Sat, 18 Jul 2020 07:06 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रांची
अमर उजाला नेटवर्क, रांची Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
313 new cases of corona virus in Jharkhand four killed
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
झारखंड में कोरोना वायरस के 313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि अब प्रदेश में मरीजों का यह आंकड़ा बढ़कर पांच हजार के पार पहुंच गया है। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 5096 हो गई है जबकि मौत का आंकड़ा 46 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से जमशेदपुर, हजारीबाग, गोड्डा और रामगढ़ में एक-एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में जमशेदपुर, गोड्डा, रामगढ़ एवं हजारीबाग में एक-एक और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। राज्य के 5,096 मरीजों में से 2,577 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2473 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 46 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल जांच 5137 नमूनों की हुई जिनमें 313 संक्रमित पाये गये।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed