फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   20-year-old Jharkhand man slits throat of teenage wife for chatting with youths

शक में अंधा पति बना हैवान: पत्नी का लड़कों से बात करना नागवार गुजरा, ब्लेड से काटा गला; बोरे में भर फेंका शव

Wed, 16 Jul 2025 07:35 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 16 Jul 2025 07:35 AM IST
सार

झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने एक पति को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसकी पत्नी कई दूसरे पुरुषों से बात करती थी जो उसे अच्छा नहीं लगता था। इसी के कारण उसने गला काटकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
20-year-old Jharkhand man slits throat of teenage wife for chatting with youths
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर में शक में अंधे एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने ब्लेड से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारे पति को अपनी पत्नी का दूसरे पुरुषों से बात करना नहीं पसंद था। 

विज्ञापन


ये मामला तब जानकारी में आया जब पुलिस को जमशेदपुर के बाहरी इलाके में एमजीएम थाना क्षेत्र के एक नाले में रविवार को महिला का शव मिला। उसके पैर बंधे हुए थे। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति जयराम मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसकी दो साल पहले सोनिया से शादी हुई थी।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान, एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा निवासी जयराम मुर्मू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कुछ युवकों से बात करती थी, जिससे वह परेशान था। इसके बाद 13 जुलाई की रात को मुर्मू ने इस मुद्दे पर अपनी पत्नी से झगड़ा किया। हालांकि बाद में उसने साजिश रचकर उसे और उसकी दो सहेलियों को एक निर्माणाधीन घर में ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां उन्होंने खाना खाया और जब उसकी सहेलियां सो गईं, तो वह अपनी पत्नी को दूसरे कमरे में ले गया। वहां उसने गले लगाने के बहाने ब्लेड से पत्नी का गला काट दिया। इसके बाद उसने शव को प्लास्टिक की बोरियों में डाला, उसे अपनी साइकिल पर एक जगह ले गया और नाले में फेंक दिया।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी सहेलियों को हत्या की कोई भनक नहीं लगी क्योंकि ऐसा लग रहा था कि उन्होंने हादिया (चावल की बीयर) पी ली थी और गहरी नींद में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed