पूर्व मुख्यमंत्री से मांगी 20 लाख की रंगदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां पूर्व मुख्यमंत्री से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मामला सामने आने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बीते रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने रांची के लालपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने फोन पर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।
शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी मधु कोडा को जानता है। रांची पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है बुधवार को उसे सामने लाया जा सकता है। फिलहाल कोडा और उनके घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के अनुसार कोड़ा ने भुवनेश्वर के रहने वाले दीपक जायसवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कोड़ा के अनुसार दीपक ने उन्हें शनिवार शाम को फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे ने देने पर उनके बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी गई थी। मामला दर्ज करते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और जिस नंबर से फोन आया था उसे ट्रेस किया गया।
पुलिस फोन करने वाले तक पहुंची तो उसने बताया कि वह पहले ही इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री से माफी मांग चुका है। रांची के डीआईजी ने बताया कि आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री को जानता है। इसलिए यह तो साफ हो चुका है कि यह किसी पेशेवर गिरोह की करतूत नहीं है।
वहीं रांची के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक जायसवाल ने शनिवार सुबह एसमएस कर बताया कि उसने शराब के नशे में उससे यह गलती हुई और इसके लिए वह कोडा से माफी मांग चुका है। वहीं उसने रंगदारी मांगने की बात से इंकार किया है। हम लगातार उससे संपर्क में हैं।
पुलिस की जांच में यह साफ हो चुका है कि वह किसी पेशेवर गिरोह से ताल्लुक नहीं रखता है। फिलहाल सतर्कता के लिए पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।