फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   20 million extortion sought to Former chief minister

पूर्व मुख्यमंत्री से मांगी 20 लाख की रंगदारी

Wed, 13 Jan 2016 01:17 AM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
20 million extortion sought to Former chief minister

झारखंड से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां पूर्व मुख्यमंत्री से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मामला सामने आने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बीते रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने रांची के लालपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने फोन पर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी मधु कोडा को जानता है। रांची पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है बुधवार को उसे सामने लाया जा सकता है। फिलहाल कोडा और उनके घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने दर्ज कराई ‌शिकायत

20 million extortion sought to Former chief minister

पुलिस के अनुसार कोड़ा ने भुवनेश्वर के रहने वाले दीपक जायसवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ‌थी। कोड़ा के अनुसार दीपक ने उन्हें शनिवार शाम को फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे ने देने पर उनके बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी गई थी। मामला दर्ज करते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और जिस नंबर से फोन आया था उसे ट्रेस किया गया।

पुलिस फोन करने वाले तक पहुंची तो उसने बताया कि वह पहले ही इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री से माफी मांग चुका है। रांची के डीआईजी ने बताया कि आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री को जानता है। इसलिए यह तो साफ हो चुका है कि यह किसी पेशेवर गिरोह की करतूत नहीं है।

वहीं रांची के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक जायसवाल ने शनिवार सुबह एसमएस कर बताया कि उसने शराब के नशे में उससे यह गलती हुई और इसके लिए वह कोडा से माफी मांग चुका है। वहीं उसने रंगदारी मांगने की बात से इंकार किया है। हम लगातार उससे संपर्क में हैं।

पुलिस की जांच में यह साफ हो चुका है कि वह किसी पेशेवर गिरोह से ताल्लुक नहीं रखता है। फिलहाल सतर्कता के लिए पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed