{"_id":"5a292c524f1c1bc5758b7849","slug":"17-year-old-girl-sold-to-50-year-old-man-in-80-thousand-rupees-five-people-gangrape-girl-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल की युवती को 80 हजार में 50 साल के शख्स को बेचा, 5 लोगों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 साल की युवती को 80 हजार में 50 साल के शख्स को बेचा, 5 लोगों ने किया गैंगरेप
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
झारखंड की एक बेटी को मानव तस्करों ने नौकरी का झांसा देकर झांसी ले जाकर एक 50 साल के अधेड़ व्यक्ति को बेच दिया। इतना ही नहीं इस युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। जब ये पता चला तो लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को बरामद करने की बात कही है।
झारखंड के जमशेदपुर में बागबेड़ा इलाके के गाढ़ाबासा में रहनेवाली एक 17 साल की लड़की को वहीं के तीन लोगों ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे झांसी के सीकरी में एक 50 साल के अधेड़ व्यक्ति को बेच दिया। इसमें विमला, रानी और उसका पति शामिल थे।
पीड़ित युवती की मां ने बताया कि 20 दिनों पहले ही उसकी बेटी को विमला, रानी और उसका पति झांसी ले गए कि वहां अटेंडर का काम करवाएंगे और वह दिनों बाद घर लौटकर आ जाएगी। 20 दिन बीत जाने के बाद भी जब बेटी नहीं लौटी तो उसकी ने विमला पर दबाव बनाया कि उसकी बेटी को वापस लाया जाए। इसके बाद लड़की की मां को लेकर विमला सिकरी लेकर गई। वहां पहुंचकर अपनी बेटी का हाल जानकर विमला खून के आंसू रो पड़ी। विमला ने बताया कि उसकी बेटी को 80 हजार रुपये में बेच दिया गया है। मां को बेटी से मिलने नहीं दिया गया। लड़की की मां ने बताया कि उसके काफी झगड़ने के बाद उसकी बेटी को लाया गया। उसके साथ बहुत मार पिटाई की गई थी। मां-बेटी ठीक से मिल भी नहीं पाई थी कि वे लोग उसकी बेटी को लेकर चले गए।
विज्ञापन
लड़की की मां ने बताया कि वे लोग उसकी बेटी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। उसे लौटाने की एवज उन्होंने पहले अपने 80 हजार रुपये चुकाने को कहा। बदहवास लड़की की मां किसी तरह वहां से लौटी और जमशेदपुर पहुंचकर एक स्थानीय नेता को अपनी आपबीती सुनाई। लड़की की मां ने बताया कि उसके झांसी से लौटते ही उसकी बेटी से पांच युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। लड़की ने फोन पर अपने साथ दरिंदगी की बात बताई। नेताजी के सहयोग से जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला विमला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि लड़की को छुड़ाने के लिए पुलिस झांसी जाएगी।