फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   1508 new cases of corona virus in jharkhand since 24 hours and 9 people died due to this disease

झारखंड: एक दिन में कोरोना के 1,508 नए मामले सामने आए, नौ और मरीजों की मौत

Tue, 29 Sep 2020 08:05 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 29 Sep 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
1508 new cases of corona virus in jharkhand since 24 hours and 9 people died due to this disease
अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

कोरोना का कहर अब जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से देश के छोटे राज्यों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गई है जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 688 तक पहुंच गई है। वहीं सोमवार को संक्रमण के 1,508 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन



झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 81,417 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में नौ और मरीजों की मौत हो गई है। इसके अलावा राज्य में 1,508 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 81,417 हो गई है।
विज्ञापन


राज्य के 81,417 संक्रमितों में से ठीक होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 68,603 है। इसके अलावा 12,126 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। नौ मृतकों में चार लोग पूर्वी सिंहभूम के थे जबकि दो मरीज झारखंड की राजधानी रांची के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कुल 82,743 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1,508 संक्रमित पाए गए हैं। इन संक्रमितों में 286 रांची में और 301 जमशेदपुर में पाए गए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के मामले 60 लाख के पार हो चुके हैं, जिसमें 50 लाख से ज्यादा मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर घर वापस चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed