फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   youth are being far from india says farook abdullah

हिंदुस्तान से दूर हो रहे हैं हमारे बच्चे : फारूक अब्दुल्ला

Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
youth are being far from india says farook abdullah
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO

कश्मीर के हालात तथा युवाओं के भविष्य को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने चिंता जताई है। कहा कि हमारे बच्चे हिंदुस्तान से बहुत दूर होते जा रहे हैं। इसलिए सभी दुआ मांगें कि कश्मीर में हालात सामान्य हों और बच्चे सही मार्ग पर चलें। 

विज्ञापन



उन्होंने पाकिस्तान और भारत का नाम लिए बगैर कहा कि दोनों तरफ के नेता राजनीति कर रहे हैं। दोनों तरफ से केवल गरीब ही मारे जा रहे हैं। न जाने कब वहां के लोगों को अकल आएगी और कब यहां के लोग समझेंगे। कश्मीर में हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि आम आदमी घर से बाहर निकल नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


कश्मीर से बाहर जाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे हिंदुस्तान से बहुत दूर जा रहे हैं और यह चिंता का विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को केवल कमजोर बनाया जा रहा है: फारूक

youth are being far from india says farook abdullah
फारुक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

बच्चे पाकिस्तान नहीं चाहते हैं, लेकिन वे आज पूरी तरह से आजादी चाहते हैं, क्योंकि उनसे बार-बार धोखा किया गया है। उनसे झूठे वादे किए गए और आज हम इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। डा. अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में चुनाव के दौरान धर्म का इस्तेमाल किया जाता है।

इस तरह भारत को केवल कमजोर बनाया जा रहा है। जनगणना के नाम पर भी राजनीति की जा रही है। जनगणना में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल जीरो प्रतिशत बताया गया है, जबकि राज्य में कई तरह की भाषाएं बोली जा रही हैं। भाषा के हिसाब से तो जम्मू कश्मीर छोटा हिंदुस्तान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed