हिंदुस्तान से दूर हो रहे हैं हमारे बच्चे : फारूक अब्दुल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के हालात तथा युवाओं के भविष्य को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने चिंता जताई है। कहा कि हमारे बच्चे हिंदुस्तान से बहुत दूर होते जा रहे हैं। इसलिए सभी दुआ मांगें कि कश्मीर में हालात सामान्य हों और बच्चे सही मार्ग पर चलें।
उन्होंने पाकिस्तान और भारत का नाम लिए बगैर कहा कि दोनों तरफ के नेता राजनीति कर रहे हैं। दोनों तरफ से केवल गरीब ही मारे जा रहे हैं। न जाने कब वहां के लोगों को अकल आएगी और कब यहां के लोग समझेंगे। कश्मीर में हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि आम आदमी घर से बाहर निकल नहीं पा रहा है।
कश्मीर से बाहर जाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे हिंदुस्तान से बहुत दूर जा रहे हैं और यह चिंता का विषय है।
भारत को केवल कमजोर बनाया जा रहा है: फारूक
बच्चे पाकिस्तान नहीं चाहते हैं, लेकिन वे आज पूरी तरह से आजादी चाहते हैं, क्योंकि उनसे बार-बार धोखा किया गया है। उनसे झूठे वादे किए गए और आज हम इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। डा. अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में चुनाव के दौरान धर्म का इस्तेमाल किया जाता है।
इस तरह भारत को केवल कमजोर बनाया जा रहा है। जनगणना के नाम पर भी राजनीति की जा रही है। जनगणना में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल जीरो प्रतिशत बताया गया है, जबकि राज्य में कई तरह की भाषाएं बोली जा रही हैं। भाषा के हिसाब से तो जम्मू कश्मीर छोटा हिंदुस्तान है।