{"_id":"5745d92f4f1c1b642c6916f8","slug":"wrangling-between-rashid-and-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K विधानसभा में रशीद और रैना के बीच तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K विधानसभा में रशीद और रैना के बीच तकरार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 25 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
इंजीशियर रशीद और रविंद्र रैणा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में बुधवार को बजट सत्र के पहले ही दिन कार्रवाई हंगामों से भरी रही। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जहां एक ओर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने हंगामा किया।
वहीं आवामी एतिहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद ने भी कई मुद्दों को लेकर हंगामा किया। इंजीनियर रशीद ने जैसे ही अपने इस हंगामे के दौरान कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप और सैनिक कालोनी की स्थापना करने को लेकर विरोध जताया।
इस बीच भाजपा विधायक रविंद्र रैना ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इंजीनियर रशीद के विरोध को गलत ठहराया। रैना और इंजीनियर रशीद अपनी कुर्सी से उठ गए और दोनों के बीच काफी तकरार हुई। इस दौरान रैना ने रशीद को चुनौती देते हुए कहा कि वह कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप और सैनिक कालोनी जरूर बनवा कर रहेंगे।
विज्ञापन
बहस को गर्माते देख उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद रैना शांत हुए। भाजपा विधायक रविंद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अंग है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित कश्मीर के मूल निवासी हैं, वह जहां चाहें वहां रहेंगे।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू की तरह कश्मीर में भी कश्मीरी सैनिकों के लिए कालोनी बनाई जाएगी। इसके लिए पूरी कोशिश करेंगे। रैना ने यह भी कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है किसी की जागीर नहीं है।