फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   villegers of border returned in their home

सीमा पर तनाव के बीच सीमांत गांवों में फिर लौटी रौनक

Tue, 08 Nov 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 08 Nov 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
villegers of border returned in their home
border - फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव के बीच ही सही, लेकिन गांवों में फिर रौनक लौटने लगी है। सरहद से सटे गांवों में लोगों की चहलपहल बढ़ गई है। खेतों में किसानों को काम करते देखा जा सकता है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ग्रामीणों को अभी शिविरों में ही ठहरने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन


इसके बावजूद अधिकतर ग्रामीण अपने घरों को रुख कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी काफी लोग शाम को शिविरों में लौट जाते हैं। अधिकतर ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों के चारे आदि का प्रबंध करने के लिए वह घरों में जाते हैं और शाम को शिविरों में चले आते हैं।
विज्ञापन


अब्दुल्लियां के रमेश लाल, शाम लाल, बंसी लाल का कहना है कि रोजी रोटी का साधन खेतीबाड़ी है। इसके कारण उन्हें गांवों में आना पड़ता है। गोलाबारी में घायल हुए मवेशियों की देखभाल और उपचार के लिए में आना भी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीमा से सटे खेतों में नहीं हो पा रही कटाई

villegers of border returned in their home
सीमा से सटे खेतों में नहीं हो पा रही कटाई - फोटो : फाइल फोटो

गांव चंदू चक्क के चौधरी कृष्ण लाल, पूर्ण चंद, सुरजीत सिंह का कहना है कि अगर सीमा पर माहौल बेहतर होता तो वह इन दिनों धान की कटाई कर रहे होते। हालात सामान्य नहीं होने से तारबंदी के पास की भूमि पर धान की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए काफी कठिन समय गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि न जाने कब पाकिस्तान गोलाबारी शुरू कर दे। एसडीएम आरएस पुरा विकास कुंडल कहा कि तारबंदी के आगे भूमि पर लगी धान की फसल की कटाई करवाने के लिए बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। धान की कटाई कराने के लिए प्रशासन नजर रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed