फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   unrest continues in kashmir valley on 108 day of voilence

कश्मीर में उपद्रवियों ने फूंकी दुकानें और स्कूल, ट्रक पर पेट्रोल बम से हमला

Tue, 25 Oct 2016 11:33 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 25 Oct 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
unrest continues in kashmir valley on 108 day of voilence
kashmir - फोटो : PTI

घाटी में सोमवार की देर रात एक स्कूल में आग लगा दी गई। एक ट्रक पर पेट्रोल बम से हमला किया। चालक गंभीर रूप से जख्मी है। बीती रात उपद्रवियों ने टंगमर्ग के कुंजर क्षेत्र में चार दुकानों को आग के हवाले कर दिया। घाटी में अगले एक दो दिनों में मोबाइल इंटरनेट सेवा सुचारु हो सकती है। मोबाइल कंपनियों को सेवा बहाली संबंधी आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सदरकूट बाला में बनपोरा मोहल्ला स्थित सरकारी मिडिल स्कूल को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आग के कारणों का नहीं पता चल सका है। जांच की जा रही है। बारामुला जिले के खानपोरा इलाके में एक ट्रक पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। इससे ट्रक में आग लग गई। हमले में गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को एसएचएमएस अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर और बडगाम जिले में पिछले तीन महीने में 13 वाहनों को जलाने के मामले में 15 लोग चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 17 अक्टूबर को दो सूमो वाहन जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांदरबल में सरकार विरोधी रैली को नाकाम बनाया गया। बांदीपोरा में चार और लोगों को पीएसए में गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय के घेराव की कोशिश नाकाम

unrest continues in kashmir valley on 108 day of voilence
श्रीनगर में तैनात जवान - फोटो : PTI
कश्मीर हिंसा के 108वें दिन कहीं भी पाबंदी नहीं रही। सड़कों पर रोज की अपेक्षा अधिक वाहन दिखे। कार तथा आटो रिक्शा अधिक संख्या में चलते नजर आए। कारोबार भी पटरी पर चला। हालांकि, सार्वजनिक वाहन नहीं चले। दुकानें भी बंद रहीं। अलगाववादियों के बंद के आह्वान के मद्देनजर शाम पांच बजे के बाद दुकानें खुलीं तो काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए उमड़ पड़े।

अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष इंजीनियर रशीद के नेतृत्व में सचिवालय घेराव कार्यक्रम को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने रशीद सहित कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed