J&K: टिप्पर और कार खाई में गिरी, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन और किश्तवाड़ जिले में हुए दो सड़क हादसों में टिप्पर चालक सहित दो की मौत हो गई। धर्मकुंड थाना क्षेत्र के बातली में टिप्पर खाई में गिरा, जबकि किश्तवाड़ के वटसर के पास कार खाई में गिरी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को टिप्पर (जेके14-1266) कंगा से बातली की ओर जा रहा था।
बातली पहुंच जाने पर चालक फारूक अहमद अपने घर के पास टिप्पर को पार्क करने लगा था। तभी वह असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक फारूक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर गंभीर रूप से घायल फारूक को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां उसका प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रीनगर के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर औपचारिकताएं पूरी की।
शुक्रवार की देर रात को बातली में हुआ हादसा
वहीं कश्मीर से किश्तवाड़ आ रही एक मारुति कार (जेके01वी-3418) छात्रू तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले वटसर के पास गहरी खाई में जा गिरते हुए नीचे एक सड़क पर जा पहुंची। इस हादसे में उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।
आसपास के लोगों ने खून से चालक के शव को छात्रू पीएचसी पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पीएचसी से भी एंबुलेंस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक मुख्तियार अहमद सफाकदल का रहने वाला था। वह अकेले ही किश्तवाड़ की तरफ आ रहा था।