फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   two short dead in car accident in ramban and kishtwar

J&K: टिप्पर और कार खाई में गिरी, दो की मौत

Sun, 26 Jun 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन Updated Sun, 26 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
two short dead in car accident in ramban and kishtwar
- फोटो : Amar Ujala

रामबन और किश्तवाड़ जिले में हुए दो सड़क हादसों में टिप्पर चालक सहित दो की मौत हो गई। धर्मकुंड थाना क्षेत्र के बातली में टिप्पर खाई में गिरा, जबकि किश्तवाड़ के वटसर के पास कार खाई में गिरी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को टिप्पर (जेके14-1266) कंगा से बातली की ओर जा रहा था। 

विज्ञापन


बातली पहुंच जाने पर चालक फारूक अहमद अपने घर के पास टिप्पर को पार्क करने लगा था। तभी वह असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक फारूक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर गंभीर रूप से घायल फारूक को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


वहां उसका प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रीनगर के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर औपचारिकताएं पूरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात को बातली में हुआ हादसा

two short dead in car accident in ramban and kishtwar
DEMO PIC - फोटो : अमर उजाला

वहीं कश्मीर से किश्तवाड़ आ रही एक मारुति कार (जेके01वी-3418) छात्रू तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले वटसर के पास गहरी खाई में जा गिरते हुए नीचे एक सड़क पर जा पहुंची। इस हादसे में उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। 

आसपास के लोगों ने खून से चालक के शव को छात्रू पीएचसी पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पीएचसी से भी एंबुलेंस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक मुख्तियार अहमद सफाकदल का रहने वाला था। वह अकेले ही किश्तवाड़ की तरफ आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed