{"_id":"5d0f96308ebc3e79fc7dfbde","slug":"training-to-the-footballers-in-srinagar-will-be-given-in-night-also-at-trc-turf-football-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अब रात में टीआरसी टर्फ मैदान में खिलाड़ियों को मिलेगा फुटबॉल प्रशिक्षण","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जम्मू-कश्मीर में अब रात में टीआरसी टर्फ मैदान में खिलाड़ियों को मिलेगा फुटबॉल प्रशिक्षण
Sun, 23 Jun 2019 08:41 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के फुटबॉल खिलाड़ियों को अब रात में भी फुटबॉल खेलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। फ्लड लाइट में आई कुछ तकनीकी खामियों को दूर कर दस दिन में प्रशिक्षण शुरू कर देने की योजना है। यह प्रशिक्षण श्रीनगर के टीआरसी टर्फ फुटबाल स्टेडियम में चलेगा। फुटबॉल के रात्रि प्रशिक्षण में स्टेट फुटबाल अकादमी से जुड़े विभिन्न आयु वर्ग के एक सौ के करीब खिलाड़ी भाग लेंगे।
टीआरसी टर्फ फुटबाल स्टेडियम में 18 जून को पहला नाइट फुटबॉल मुकाबला खेला गया था। इसके बाद मैदान पर युवा खिलाड़ियों को रात्रि में फुटबॉल का प्रशिक्षण दिए जाना था, लेकिन फ्लड लाइट में कुछ तकनीकी कार्य के कारण प्रशिक्षण शुरू नहीं हो पाया। वर्तमान में फुटबॉलरों को दिन में ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों ई-लीग स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार किया जाता है।
फुटबॉल खेल में होने वाले नियमों में बदलाव की जानकारियों के नई तकनीक से रूबरू करवाया जाता है। इसमें अंडर 13, 15 और 18 के खिलाड़ियों को स्टेट फुटबाल अकादमी के कोच तैयार करते हैं। इसमें खिलाड़ियों को स्किल डेवलपमेंट, स्टेमिना, फिटनेस पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
इसी प्रशिक्षण से बडगाम के युवा फुटबालर सज्जाद ने इंडिया अंडर-15 में स्थान हासिल किया। वहीं जम्मू से फुटबॉलर ऋषि राजपूत जिसका चयन टाटा फुटबाल अकादमी साथ इंडिया अंडर-17 के लिए आयोजित दो नेशनल कैंप में भाग लिया है।