फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Tight security on boder

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Fri, 03 Jun 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 03 Jun 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Tight security on boder
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
पंजाब से जम्मू तक अंतर राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए जम्मू पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस ने ड्रग माफिया, पशु तस्करी और अन्य अपराध को रोकने के लिए भी पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन


डीआईजी जम्मू कठुआ रेंज अशकूर वानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और पंजाब बार्डर के साथ लगते प्रमुख नाकों पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। डीआईजी ने कहा कि सीमा पार कितने आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं। इसकी पुलिस को कोई जानकारी है।
विज्ञापन


घुसपैठ करने वाले दो तीन की संख्या में ही आतंकी पहुंचते हैं। सीमा पर सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। विशेष नाके भी लगराए जा रहे हैं। रात की गश्त भी बढ़ाई गई है। रात के समय में बेहतर पुलिसिंग हो। इसके लिए आला अधिकारी भी औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मीडिया की नजरों से किस तरह से काम करे, इस विषय पर प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब की कार्यकारिणी, एसएसपी जम्मू डॉ. सुनील गुप्ता ने मवेशियों की तस्करी, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा पुलिस पूरी तरह से गंभीर है कि वह समाज में फैल रहे अपराध को रोका जाए।


सोशल मीडिया ने अपराध का पता करना कुछ हद तक आसान किया है। पुलिस ने अपनी पुलिसिंग बेहतर की है। पुलिस बेहतर तरीके से काम करती है। सामाजिक दिक्कतों को भी दूर करती है। रात के समय भी लोगों की सुरक्षा देने के लिए पुलिस हमेशा औचक नाके लगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed