फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Tight security arrangements in jammu

नवरात्र को लेकर जम्मू और कटड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 07 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 07 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements in jammu
मंद‌िर की सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : Amar Ujala
आज से शुरू होने वाले पावन नवरात्र को लेकर पूरे जम्मू शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। खास तौर पर बाबे मंदिर में सुरक्षाबलों की पैनी नजर रखी जा सकेगी। एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर वीरवार को को करीब दो घंटे तक पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


मंदिर के ट्रस्ट अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। शहर के अन्य मंदिरों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। गुप्ता ने बताया कि आर्म्ड पुलिस और राज्य पुलिस की चार कंपनियां बावे मंदिर की सुरक्षा में तैनात की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुख्ता हो सके।
विज्ञापन


करीब 300 पुलिस कर्मी मंदिर पर नजर रखेंगे। रेलवे पुलिस ने भी सभी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। जम्मू, कटड़ा, विजयपुर, सांबा सहित अन्य स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से नवरात्र के संबंध में सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के चलते अन्य इंतजाम और व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। इस बाबत चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर अजीत कुमार साहु ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

सीईओ साहु ने बताया कि दूर - दराज से श्रद्धालुओं के आने के मद्देनजर प्रमुख रूप से साफ - सफाई, बिजली, पानी और भोजनालय में अच्छा माहौल होना बहुत जरूरी है। व्रत से जुड़े व्यंजनों में किसी प्रकार की कोई कमी पेशी नहीं होनी चाहिए।


श्रद्धालुओं की दिक्कतों का खास ध्यान रखा जाए, कि उन्हें कम से कम परेशानियों से गुजरना पड़े। श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में आने की संभावना के चलते कटड़ा से भवन के लिए अच्छे इंतजाम किए जाए। साहु ने विभिन्न प्रकार के सभी इंतजाम देखे तथा अधिकारियों को पिछले वर्ष से इस बार बेहतर इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed