फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Three militants killed in Kupwara encounter

कुपवाड़ा में सेना ने ढे़र किए तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी

Thu, 23 Jun 2016 04:31 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 23 Jun 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
Three militants killed in Kupwara encounter
- फोटो : Amar Ujala

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सेना ने पूरे इलाके को घेरा बंदी कर ली है।

विज्ञापन


सेना के 18 राष्ट्रीय राइफल्स को सुबह लोलाव के जंगलों में पांच से छह आतंकियों के ग्रुप के छुपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरु कर दिया था। इसी बीच दोब्वन के जंगलों में सेना और आतंकियों की मुठभेड़ शुरु हो गई। 
विज्ञापन


सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम के तलाशी अभियान के दौरान उग्रवादियों ने जंगल के अंदर से गोलीबारी शुरू कर दी और सेना का घेरा तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आतंकियों के शव बरामद

Three militants killed in Kupwara encounter

इस बीच, सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि, तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनके पास से कई एके-47, एवं काफी मात्रा में युद्ध का साजो-सामान बरामद किया गया है। 

इससे पहले बुधवार को कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें आतंकी बच निकले थे। इसके बाद से सुरक्षाबलों की ओर से लगातार उनकी खोज में अभियान चलाया जा रहा था।

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकियों को ढेर कर दिया था। इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed