{"_id":"57aa00024f1c1bb461ee50b2","slug":"the-pakistani-army-s-help-terrorists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकियों ने BSF पोस्ट पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकियों ने BSF पोस्ट पर किया था हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के स्पेशल डीजी अरुण कुमार ने मच्छेल सेक्टर में बीएसएफ पोस्ट पर हुए हमले को बार्डर एक्शन टीम (बैट) की नापाक हरकत बताया। कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसे संकेत मिले हैं।
कुमार ने यह भी साफ किया कि इस तरह के हमले पाकिस्तानी सेना की मदद के बिना मुमकिन नहीं हैं। खराब मौसम में धुंध और पाकिस्तानी सेना के कवर फायर की वजह से आतंकी बीएसएफ पोस्ट के नजदीक तक आने में कामयाब हुए लेकिन जवानों की मुस्तैदी ने उनके मंसूबे को पूरी तरह से कामयाब नहीं होने दिया।
स्पेशल डीजी ने कहा एलओसी के इस पार भले ही एक ही आतंकी का शव मिला है, लेकिन, जिस तरह से जवाबी कार्रवाई की गई है एलओसी के उस पार भी अच्छा खासा नुकसान हुआ होगा। हालांकि, जवाबी फायरिंग में कितने मारे गए इस पर पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

सीमापार से आतंकी घुसपैठ की फिराक में
army encounter
- फोटो : PTI
सिलसिलेवार हमलों की संभावना के सवाल पर स्पेशल डीजी ने कहा सुरक्षा एजेंसियों से लगातार सूचनाएं मिल रहीं हैं। एलओसी ही नहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार भी आतंकी घुसपैठ को तैयार बैठे हैं।
पिछले दिनों सांबा जिले की सरहद के पास चार घुसपैठियों को बीएसएफ की मुस्तैदी ने लौटने को मजबूर कर दिया था। सुरक्षा में चूक की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर तारबंदी टूटी होती है। ऊपर से मौसम का भी लाभ उठाया जाता है। स्पेशल डीजी ने कहा बर्फ पिघलने से उस पर हरकतों में तेजी आई है।