{"_id":"57b6e84c4f1c1b1f176ebb0e","slug":"terrorist-attack-in-bsf-camp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में बीएसएफ कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल, आपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में बीएसएफ कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल, आपरेशन जारी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
encounter
- फोटो : PTI
एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले में नीचन इलाके में आतंकियों ने बीएसएफ कैंप पर घात लगाकर हमला कर दिया। बटालियन के कैंप से निकली टुकड़ी पर फायरिंग करने के बाद आतंकी फरार हो गए।
हमले में तीन जवान घायल हो गए। घायलों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर बेस कैंप अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हमले के तुरंत बाद घटनास्थल पर बीएसएफ के साथ सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। लेकिन, देर रात तक आतंकियों का सुराग नहीं लग पाया। उल्लेखनीय है कि नीचन इलाके में ही सेना का आयुध भंडार भी है।

Trending Videos
हफ्ते भर के अंदर तीसरा आतंकी हमला
encounter
- फोटो : PTI
पुलिस के अनुसार कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर से सटे नीचन इलाके में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे बीएसएफ की 38वीं बटालियन के कैंप से एक टुकड़ी बाहर निकल ही रही थी कि पहले से घातक लगाकर बैठे आतंकियों ने फायरिंग कर दी।
बीएसएफ के जवानों ने जवाबी फायरिंग की। इससे आतंकी भागने को मजबूर हो गए। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। फौरन सेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई।
दोपहर तक सुरक्षा बलों ने घटनास्थल सहित आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली। देर रात तक सर्च आपरेशन जारी रहा, लेकिन, कोई आतंकी हाथ नहीं लगा था। दो दिन पूर्व ही आतंकियों ने श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर सैन्य काफिले पर हमला किया था। इसमें तीन जवान शहीद हो गए थे।