फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   suspects caught in uri were the guides of jaish

खुलासा: उड़ी में पकड़े गए संदिग्धों ने कराई थी आतंकी घुसपैठ

Sun, 25 Sep 2016 10:21 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
suspects caught in uri were the guides of jaish
terrorist - फोटो : Demo Pic.
उड़ी में 21 सितंबर को पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के गाइड थे। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। दोनों पीओके के रहने वाले हैं। दो वर्ष पहले आतंकी संगठन में उनकी भर्ती की गई थी। वे उड़ी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ कराने में आतंकियों को गाइड करते थे।
विज्ञापन


सेना तथा बीएसएफ ने संयुक्त अभियान में दोनों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने अपने को पीओके का निवासी बताया। अपना नाम एहशान खुर्शीद उर्फ डीसी निवासी खलियाना कलां और फैजल हुसैन अवान निवासी पोटा जहांगीर बताया। 
विज्ञापन


बताया कि वे पिछले दो साल से इलाके में सक्रिय हैं और आतंकियों को घुसपैठ कराने में उनकी मदद करते हैं। सूत्रों ने बताया कि कई आतंकियों को वे घुसपैठ कराने में सफल रहे हैं। उन्हें इलाके के बारे में पूरी जानकारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'जानते हैं कहां से आसान है घुसपैठ करना'

suspects caught in uri were the guides of jaish
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
यह पता है कि कहां से घुसपैठ करना आसान होगा। कहां चौकसी अधिक रहती है और किन रास्तों से निकलना आसान होगा। पूछताछ में उन्होंने यह भी बताया कि वे क्षेत्र के लोगों से संपर्क भी बनाने का भी प्रयास करते हैं।

बताते हैं कि सुरक्षा एजेंसियां उससे अब भी पूछताछ कर रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा जानकारियां जुटाई जा सकें। उसके कनेक्शन तथा साथियों के बारे में भी जानने की कोशिश की जा रही है। सैन्य प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पकड़े गए गाइडों से मिली जानकारी की सुरक्षा एजेंसियां पड़ताल करने में जुटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed