{"_id":"57c1abb34f1c1baf1cd4f703","slug":"stone-pelting-at-many-places-in-kashmir-and-the-young-man-killed-in-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा: सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बचने के लिए नदी में लगाई छलांग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हिंसा: सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बचने के लिए नदी में लगाई छलांग, एक की मौत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
बदामी बाग कैंट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर हिंसा में एक और युवक की मौत हो गई। इस बीच शनिवार को भी हिंसा जारी रही। कई जगह सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं। हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसक झड़पों में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
हुर्रियत के बादामीबाग कैंटोंमेंट घेराव को सुरक्षा बलों ने नाकाम करते हुए हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी को गिरफ्तार कर लिया। हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को चश्माशाही जेल भेज दिया गया।
अनंतनाग जिले के संगम इलाके में शुक्रवार को पत्थरबाजी कर रहे युवकों की भीड़ को खदेड़ने के दौरान बचने के लिए तीन युवक झेलम नदी में कूद गए थे। इनमें दो तैरकर निक गए थे, जबकि एक का पता नहीं चल सका था। शनिवार की सुबह उसकी लाश नदी से बरामद की गई।

पट्टन इलाके में हुई हिंसक झड़प में दर्जनों घायल
घाटी में कर्फ्यू जारी
- फोटो : PTI
कुलगाम जिले के बुगाम गांव में प्रदर्शन हुए। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां एक भी वोट नहीं पड़े थे। शोपियां के कांजीवुलर गांव में प्रदर्शन के साथ ही इमाम साहिब क्षेत्र में महिला रैली हुई।
सुरक्षा बलों ने बुगाम तथा बोलसू गांव में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जिसमें दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से दो घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके में हुई हिंसक झड़प में दर्जनभर लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा बलों के जवानों ने घरों में जबरन घुसकर लोगों को मारा पीटा। इसके विरोध में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

अनंतनाग सहित कई इलाकों में कर्फ्यू जारी
राहगीरों से पूछताछ करते जवान
- फोटो : PTI
पुलिस का कहना है कि सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। शोपियां के बारबुग, हिल्लो व कडगाम, अनंतनाग के संगम तथा बांदीपोरा के वाटपोरा एवं पोतशाह इलाके में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया।
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग शहर से शनिवार को 49 दिनों के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया। हालांकि, हुर्रियत के बादामीबाग मार्च को देखते हुए श्रीनगर में कर्फ्यू जारी रहा। इसके साथ ही पुलवामा तथा पांपोर में भी कर्फ्यू है।
घाटी के अन्य इलाकों में पाबंदियां लागू हैं। चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। बंद की वजह से शनिवार को 50वें दिन भी घाटी में शैक्षिक संस्थान, पेट्रोल पंप, दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। रेल सेवा ठप है।