{"_id":"5757cdc94f1c1b8f149c5185","slug":"snowfall-on-mughal-road-rain-in-lower-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर हुआ हिमपात, निचले इलाकों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर हुआ हिमपात, निचले इलाकों में बारिश
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले के निचले क्षेत्रों में घंटो तक मूसलाधार वर्षा होती रही, तो वहीं जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड पर स्थित पीर की गली में मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ। जून के पहले हफ्ते में मुगलरोड पर हिमपात होने की खबर सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर से पुंछ आने वाले कई लोगों ने ताजा बर्फबारी का आनंद उठाते हुए खूब फोटोग्राफी की। करीब साढे़ चार बजे अचानक पुंछ नगर सहित पूरे जिले में पहले हल्की और उसके बाद मूसलाधार वर्षा होने लगी। जिससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वर्षा के बीच बिना छातों के भीगने का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
इस बीच देर शाम को कश्मीर से मुगलरोड के रास्ते पुंछ आने वाले लोगों में शामिल सलीम बांडे, रमीज आहम, चतिंदर सिंह, हरदेव सिंह आदि ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे के करीब जब वह मुगलरोड पर पीर की गली में पहुंचे, तो अचानक हिमपात होने लगा जोकि करीब आधे घंटे तक जारी रहा। इस हिमपात से पीर की गली में बर्फ की हल्की सफेद चादर बिछ गई। जिससे वहां का नजारा अद्भुत हो गया।
विज्ञापन