{"_id":"5781fb4d4f1c1b291e7faafc","slug":"set-fire-to-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"काचलू थाने पर प्रदर्शनकारियों का हमला, पुलिस कर्मियों की वर्दी उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काचलू थाने पर प्रदर्शनकारियों का हमला, पुलिस कर्मियों की वर्दी उतारी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
kashmir protest
- फोटो : PTI
मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को कुलगाम के काचलू में पुलिस चौकी पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पुलिस चौकी पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चौकी में रखे हथियार भी लूट लिए। जबकि चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों की वर्दी उतार कर उन्हें छोड़ दिया।
सूत्रों के मुताबिक चौकी पर तैनात एक एएसआई अभी भी लापता है। प्रदर्शनकारी पुलिस वालों को बुरहान की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस चौकी के बाद प्रदर्शनकारियों ने सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला किया। इस दौरान सेना की फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले के गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ी को इलाके में तैनात किया है। इलाके में हलात अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।