{"_id":"577104744f1c1b5f1879ae99","slug":"security-alert-in-delhi-after-crpf-ambush-in-pampore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांपोर हमले से फरार हुए दो आतंकी दिल्ली में मचा सकते हैं तबाही!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांपोर हमले से फरार हुए दो आतंकी दिल्ली में मचा सकते हैं तबाही!
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पांपोर में शनिवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमले में चार आंतकी शामिल थे। जिसमें दो आंतकी फरार होने में सफल रहे थे, जबकि दो आतंकियों को जवानों ने मार गिराया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो आतंकियों के दिल्ली की तरफ जाने की सूचना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ये दोनों आतंकी जम्मू-कश्मीर नंबर की स्विफ्ट कार से भागने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन
ग्रे कलर की स्विट डिजायर कार को पंजाब या दिल्ली ले जाए जाने की जानकारी खुफिया मिली है। कार का नंबर 'जेके01 एबी-2654' बताया जा रहा है। कार में विस्फोटक और गोला बारूद है। इसके साथ ही इन आतंकियों के पास एक सुसाइड बेल्ट होने की भी सूचना मिली है।
विज्ञापन
ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि दोनों फरार आतंकी कार लेकर दिल्ली में घुस सकते हैं। लिहाजा, खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।