फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Secretariat closed in Jammu

दरबार मूव: जम्मू में नागरिक सचिवालय हुआ बंद, 9 मई से श्रीनगर में सजेगा दरबार

Sat, 30 Apr 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 30 Apr 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
Secretariat closed in Jammu
दरवार मूव का सामान ट्रक में रखने के ल‌िए ले जाता श्रम‌िक - फोटो : Amar Ujala
साल 1872 में महाराजा रणबीर सिंह के शासनकाल से जम्मू कश्मीर में चली आ रही दरबार मूव की परंपरा के अंतर्गत शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को नागरिक सचिवालय बंद हो गया। दरबार मूव से जुड़े अन्य विभाग जिनमें छह दिन कामकाज चलता हैं वह शनिवार तीस अप्रैल को बंद होंगे। 
विज्ञापन


शनिवार को सचिवालय से विभागों के रिकार्ड व अन्य सामान को ट्रकों में भर कर श्रीनगर ले जाने का काम शुरू हो गया। सभी रिकार्ड एसआरटीसी के वाहनों से श्रीनगर सचिवालय ले जाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कश्मीर आधारित कर्मचारियों को श्रीनगर पहुंचाने के लिए एसआरटीसी ने 30 अप्रैल और एक मई को प्रबंध किए हुए हैं।

जम्मू आधारित कर्मचारियों के लिए सात और आठ मई को एसआरटीसी परिवहन की सुविधा मुहैया करवाएगा, ताकि नौ मई को श्रीनगर में कर्मचारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें। दरबार मूव के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 30 अप्रैल और एक मई को ट्रैफिक वन वे रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed