{"_id":"58010dbf4f1c1b6752291acf","slug":"search-operation-in-near-loc-in-rajouri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में LoC के पास दिखे हथियारबंद संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में LoC के पास दिखे हथियारबंद संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी शहर के दरहाली क्षेत्र और नियंत्रण रेखा के पास के कस कंचा क्षेत्र में बंदूकधारी संदिग्ध देखे जाने की खबरों के बाद बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन शुरू किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार नौशेरा तहसील के वीर बडवेश्वर सेक्टर के कस कंचा गांव में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं।
कुछ लोगों ने क्षेत्र में तीन बंदूकधारी युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा है। संदिग्ध मूवमेंट की खबर लगते ही सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार सेना पिछले दो दिनों से लगातार वहां सर्च आपरेशन कर रही है। फिलहाल सेना के हाथ अभी तक कोई सफलता नहीं लगी है।

एलओसी के पास के जंगलों में संदिग्धों के छिपे होने की आशंका
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान
- फोटो : File Photo
सूत्रों के अनुसार सेना क्षेत्र के जंगलों के अलावा आसपास के गांवों में भी तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों की मानें तो लोगों ने एक दो बार नहीं बल्कि कई बार संदिग्ध युवकों को देखा है। इससे सेना और अन्य खुफिया एजेंसियों की नींद भी उड़ी हुई है।
उधर शहर के दरहाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने संदिग्ध देखे जाने की बात कही। पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने समाचार मिलते ही तलाशी अभियान छेड़ दिया।
पुलिस की एसओजी ने दरहाली क्षेत्र से सटे, गुरदनबाला, खेवरा, सरकारी पीजी कालेज, चौधरीनाड़ क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। एसओजी ने मक्की के खेतों के साथ-साथ जंगलों को भी खंगाला, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार रात को सेना और एसओजी संयुक्त रूप से दोबारा से सर्च आपरेशन चलाएंगी।