{"_id":"5718ffa74f1c1bbc638b4b2a","slug":"rss-promoted-by-pdp-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी ने आरएसएस को घाटी में जन्म दिया: फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी ने आरएसएस को घाटी में जन्म दिया: फारूक
फिदा हुसैन, अमर उजाला/अनंतनाग
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने वीरवार को खनाबल में पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वीरी के निधन के एक साल पूरा होने पर उनको श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये सरकार विफल हो चुकी है।
उन्होंने इल्जाम लगाया कि पीडीपी ने आरएसएस को घाटी में जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि एक बंकर हटाने से कुछ नहीं होगा। कश्मीर में हर जगह से बंकर हटने चाहिए। जैसे छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावी इलाका होने के बावजूद वहां पर अफस्पा नहीं है, लेकिन यहां पर अफस्पा लगा हुआ है। यहां से अफस्पा को हटाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान से भी मार पड़ती है और अपने मुल्क से भी। ऐसे में दोनों देशों को चाहिए कि वो दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि कश्मीर जन्नत है, लेकिन फिर भी हम कटोरा लेकर दिल्ली से भीख मांगते हैं। वो चाहते हैं कि ऐसा दिन भी आए कि दिल्ली के लोग कहें कि उन्हें मदद चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार को कामयाब बनाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गठबंधन की जो खबरें है कांग्रेस के साथ, वो 23 अप्रैल को जम्मू में होने जा रही बैठक में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हंदवाड़ा मामले में लड़की को पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए।
वीरी को श्रद्घांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि वीरी ने मंत्री रहते जम्मू कश्मीर राज्य के लिए बेहद सारे काम किए हैं, जिनको कभी भूला नहीं जा सकता है। इस मौके पर पार्टी के अन्य नेता अली मोहम्मद सागर, नासिर असलम वानी, अब्दुल मजीद बट्ट, डा. बशीर वीरी के साथ अन्य नेता मौजूद रहे।