{"_id":"57c326724f1c1bf638d50771","slug":"politics-on-vaishno-devi-shrine-board","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को सियासी अखाड़ा नहीं बनने देंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को सियासी अखाड़ा नहीं बनने देंगे'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष और नगरोटा विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन के सुझाव पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा संघ के इशारे पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश की जा रही है। संघ के ऐसे मंसूबों को जम्मू कभी कामयाब नहीं होने देगा।
राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नुमाइंदों ने श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन का सुझाव देकर बोर्ड के मामलों में सियासी दखल का नुस्खा सुझाया है। यह न सिर्फ बोर्ड संचालन के लिहाज से आपत्तिजनक कदम होगा, बल्कि इससे धार्मिक भावनाओं और रियासत की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।

श्राइन बोर्ड शिक्षा क्षेत्र में भी दे रहा योगदान
देवेंद्र सिंह राणा
- फोटो : File Photo
राणा ने कहा श्राइन बोर्ड शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहा है। वर्ष 1986 में वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की सालाना संख्या 13.96 लाख थी जो बोर्ड की व्यवस्थाओं की वजह से वर्ष 2012 में 1 करोड़ 5 लाख पहुंच गई।
इस संख्या में बढ़ोतरी अपने आप में बोर्ड की कार्य कुशलता को दर्शाती है। प्रशासनिक अधिकारियों के बजाय यदि बोर्ड की कमान सियासी नुमाइंदों को दी गई तो इससे बोर्ड पर प्रतिकूल असर होगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जम्मू संभाग की पहचान है और देश भर में यह संस्थान अपनी पहचान को स्थापित कर चुका है। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।