{"_id":"5713af604f1c1b412210fc5d","slug":"peace-in-the-valley-on-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में पटरी पर लौटने लगी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में पटरी पर लौटने लगी जिंदगी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 17 Apr 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
सभी इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा तथा कुपवाड़ा की घटनाओं को लेकर पिछले पांच दिनों से अशांत चल रही घाटी के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को शांति कायम रही। हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में अब भी पाबंदियां जारी हैं, जबकि श्रीनगर से पाबंदियां हटा ली गईं हैं।
शनिवार को किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या हड़ताल नहीं होने से पाबंदियां हटाईं गईं। हालांकि पूरी घाटी में इंटरनेट सेवा पर अब भी रोक है। सूत्रों के मुताबिक देर रात के बाद इंटरनेट सेवा बहाल की जा सकती है। वहीं बनिहाल तथा बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी रविवार को बहाल कर दी गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियातन इंटरनेट सेवा पर रोक जारी है ताकि शरारती तत्व किसी प्रकार की अफवाह फैलाकर माहौल न बिगाड़ पाएं। बंद के दौरान रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका में सेवाएं स्थगित कर दी गईं थीं।

श्रीनगर में छह दिन बाद खुलीं दुकानें
जनजीवन हुआ सामान्य
- फोटो : PTI
उधर, रविवार को किसी भी अलगाववादी संगठन की ओर से हड़ताल का आह्वान न किए जाने की वजह से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। श्रीनगर में रविवार को छह दिन बाद दुकानें, पेट्रोल पंप तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले।
आसपास के जिलों में भी बाजार खुले। सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर दिखे। ज्ञात हो कि हंदवाड़ा तथा कुपवाड़ा में उपद्रव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से की गई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
इससे पूरी घाटी में तनाव की स्थिति रही। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने शनिवार को कुपवाड़ा पहुंचकर हालात की समीक्षा की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हर हाल में एसओपी का पालन करने का सेना तथा पुलिस को निर्देश दिया था।