फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan close 12 terror camp

Exclusive: LOC पर सर्जिकल स्ट्राइक के डर से पाक ने बंद किए 12 आतंकी कैंप

Thu, 29 Sep 2016 12:46 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 29 Sep 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
pakistan close 12 terror camp
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo
भारतीय सेना के सर्जिकल आपरेशन की तैयारियों से सहमे पाकिस्तान ने पीओके के 12 आतंकी कैंपों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा छह आतंकी प्रशिक्षण कैंपोँ को ठिकाने बदल दिए गए हैं। इन कैंपों को एलओसी से हटाकर पीओके के अंदरुनी जंगली इलाकों में ले जाया गया है।

पीओके में 45 से 50 आतंकी प्रशिक्षण शिविर हैं जिनमें से 42 के बारे में भारतीय सेना के पास पुख्ता इनपुट हैं। एलओसी पर पाकिस्तान सेना की तैनाती भी बढ़ी है और एलओसी पर उड़ी के अलावा घाटी के कई इलाकों में पीओके के गांव खाली कराए गए हैं। हांलाकि भारतीय सेना किसी आपरेशन की जल्दीबाजी में नहीं है लेकिन पाकिस्तान की ओर से युद्ध जैसे हालत के लिए तैयारियां चल रही हैं। 

LoC पर अतिरिक्त तोपों की तैनाती की गई

pakistan close 12 terror camp
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक उड़ी से सटे पीओके के जंगली इलाकों और मुजफ्फराबाद के लगभग एक दर्जन आतंकी कैंपों को बंद कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों को इस आशय के इनपुट मिले हैं। एजेंसियों ने आतंकी कैंपों को शिफ्ट करने से संबंधित कुछ वीडियो फुटेज भी हासिल किए हैं।

उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना के दो नए ब्रिगेड इस इलाके में भेजे गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त तोपों और आधुनिक उपकरणों की तैनाती बढ़ाई गई है। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सेना पीओके के कई गांव खाली कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांचिंग पैड से आतंकियों को हटाया गया

pakistan close 12 terror camp
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
सूत्रों के मुताबिक पीओके स्थित आतंकियों के लांचिंग पैड से भी आतंकियों को कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। इन लांचिंग पैड के स्थान पर अब पाकिस्तान सेना ने पोजीशन ले ली है।

सेना के उच्चाधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से अब जम्मू संभाग के एलओसी क्षेत्रों से घुसपैठ कराई जा सकती है। राजोरी, पुंछ और बार्डर के सांबा, कठुआ इलाके इस दृष्टिकोण से संवेदनशील हैं।

सीजफायर के उल्लंघन की आशंका के मद्देनजर इन इलाकों में बंकरों को साफ कराया गया है। बारिश के कारण इन बंकरों में पानी और कीचड़ भरे थे। घाटी और जम्मू संभाग के एलओसी और बार्डर इलाकों में सेना के बंकरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

उड़ी हमले में शहीद हुए थे सेना के 18 जांबाज

pakistan close 12 terror camp
उड़ी में मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान - फोटो : PTI
गौरतलब है कि 18 सितंबर का चार फिदायीन हमलावारों के दल ने उड़ी स्थित सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला किया था। इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे जबकि 18 अन्य घायल हो गए थे।

​हमले के बाद से ही देश की जनता और विपक्ष सरकार से आतंकी कैंपों को ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं। इस बार मोदी सरकार भी पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के मूड में नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed