फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pak must not take india as a weak neighbour

भारत को कमजोर न समझे पाक: निर्मल सिंह

Sat, 22 Oct 2016 02:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 22 Oct 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
pak must not take india as a weak neighbour
न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह भारत को कमजोर नहीं समझे। सीमा पार आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके बता दिया गया है कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कश्मीर में हिंसा और बंद करने वाले समझ लें कि उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस पर गुलशन ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग थलग पड़ गया है। आतंकवाद के  खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। देश के खिलाफ छद़्म युद्ध को सहन नहीं किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने व आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल आपरेशन दोबारा भी किया जा सकता है। सीमा पर भी तनाव है। इसका जवाब देने के लिए देश के जवान सक्षम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर जवान देश की रक्षा करने में सक्षम

pak must not take india as a weak neighbour
उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह - फोटो : FILE PHOTO

देश के वीर जवान देश की रक्षा करने में सक्षम हैं। सीमा पर 24 घंटे सतर्क रहकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। जवानों ने अपनी शहादत देकर देश की रक्षा की है। देश प्रेम की भावना के कारण करो या मरो के मंत्र पर जवान काम कर रहे हैं।

हर साल 21 अक्तूबर को शहीदी दिवस मनाया मनाया जाता है। चीन लद्दाख सीमा पर सब इंस्पेक्टर करण सिंह शहीद हो गए थे। सुरक्षा बलों के सभी विंग को चाहिए कि वह शहीदों का सम्मान करे। इससे पहले गुलशन ग्राउंड में शहीद स्मारक पर उप मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया, जिसमें 115 जवानों ने रक्तदान किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed