फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pak again did the job of cheating india on border

सीमा पर धोखा देने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

Sun, 06 Nov 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 06 Nov 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
pak again did the job of cheating india on border
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो

भारत को लगातार धोखा देने की नीयत से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। अब वह अपने सीमावर्ती क्षेत्र के खेतों में खड़ी धान की फसल को चुपचाप कटाने की फिराक में है। बिना बातचीत के रविवार को उसने जब ऐसा करने का प्रयास किया तो बीएसएफ के जवानों ने लाल झंडा दिखाकर मशीनों को खेतों से वापस करा दिया।

विज्ञापन


बता दें कि इसके पहले भारत और पाकिस्तान दोनों क्षेत्रों के किसान सीमा के पास के खेतों में आमने-सामने होकर फसल की कटाई करते रहे हैं। इस दौरान बीएसएफ और रेंजर अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करते हैं।जानकारी के अनुसार आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान अपने सीमावर्ती खेतों में कंबाइन मशीनों को लगाकर धान की कटाई करा रहा था।
विज्ञापन


वहीं, सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल भारतीय क्षेत्र में किसानों को तारबंदी के पास नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पर सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने लाल झंडा दिखाकर पाकिस्तान को तारबंदी के पास धान की कटाई करने के लिए मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलाबारी से सीमा पर खड़ी फसल को भारी नुकसान

pak again did the job of cheating india on border
सीमा पर खड़ी फसल को भारी नुकसान - फोटो : फाइल फोटो
बीएसएफ का मानना है कि जब तक हमारे किसान तारबंदी की भूमि पर धान की कटाई नहीं कर लेते तब तक पाकिस्तानी क्षेत्र में उनके किसानों को धान की कटाई नहीं करने दी जाएगी। भारतीय क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पाकिस्तान की गोलाबारी से खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। 

किसानों का कहना है कि खेतों में बिना फटे कई मोर्टार पड़े हैं। इसके चलते उन्हें दिक्कतों को उठाना पड़ रहा है। जब तक बीएसएफ की ओर से इन खेतों में जाकर जांच पड़ताल नहीं की जाती तब तक सीमा के साथ सटी भूमि में धान की कटाई करना मुश्किल होगा।

अब्दुल्लियां गांव के पूर्व सरपंच चौ. बचन लाल, जीतराज, बिशनदास का कहना है कि सीमा पर बेशक गोलाबारी बंद है, पर उनके लिए आज भी गोलाबारी जैसे हालात बने हुए हैं। परिवार के अधिकतर लोग शिविरों में हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed