{"_id":"57e545a14f1c1ba634a82300","slug":"one-more-killed-in-violence-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में नमाज के बाद भड़की हिंसा, एक की मौत, 100 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में नमाज के बाद भड़की हिंसा, एक की मौत, 100 से ज्यादा घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में शुक्रवार को भी जमकर हिंसा हुई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक घायल हैं।
कई स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं। भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पेलेट गन का इस्तेमाल भी किया गया।
उधर, जुमे की नमाज को देखते हुए श्रीनगर के डाउन टाउन के पांच थाना क्षेत्रों तथा बटमालू एवं मायसूमा में कर्फ्यू रहा। इसके साथ ही अन्य इलाकों में पाबंदियां रहीं।

सेना के काफिले पर पथराव
श्रीनगर में तैनात जवान
- फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में हिंसा के दौरान सेना का काफिला गुजर रहा था। उपद्रवियों ने सैन्य वाहनों पर पथराव कर दिया। सेना की ओर से उपद्रवियों पर नियंत्रण पाने को कार्रवाई की गई।
इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जिले के नाडिहाल राफियाबाद का रहने वाला था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरारे शरीफ में हिंसक झड़पों में दर्जन भर युवक घायल हो गए। अलगाववादियों के चरारे शरीफ मार्च के आह्वान को देखते हुए शहर को सील कर दिया गया था। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में रैली को नाकाम बनाया गया। यहां लोग देश विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। हाजिन में हुर्रियत नेता की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन हुए।

पंपोर में युवक की गिरफ्तारी के बाद बवाल
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : PTI
श्रीनगर के पुराने बरजुल्ला, नटीपोरा तथा रामबाग इलाके में पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।
नटीपोरा तथा पुराने बरजुल्ला के लोग रामबाग की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, इसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। यहां हिंसक झड़पों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पांपोर में कुछ युवाओं की गिरफ्तारी के बाद जमकर प्रदर्शन हुए।
मस्जिदों से घोषणा के बाद लोग सड़कों पर उतरकर सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में भी झड़पें हुईं। आंसू गैस के गोले दागे गए। इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।