फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   one more death in kashmir voilance

कश्मीर हिंसा में एक और की मौत, 51 उपद्रवी गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2016 12:40 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 02 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
one more death in kashmir voilance
Security while Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
कश्मीर हिंसा में एक और युवक की मौत हो गई। शनिवार को हांजीपोरा, गांदरबल, कुलगाम, बडगाम, शोपियां में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ।
विज्ञापन


इस बीच, 51 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ईद के दिन मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के नारबल के कवूसा इलाके में उपद्रव के दौरान  मुजफ्फर अहमद पंडित घायल हो गया था। उसकी स्किम्स अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई।

उम्मत ए इस्लामी के नेता सारजन बरकती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह प्रदर्शनों का नेतृत्व करता था। घाटी में शनिवार को कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा।

सभी जगहों से कर्फ्यू हटा

one more death in kashmir voilance
Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
जुमे की नमाज के चलते शुक्रवार को श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था, जिसे शनिवार को हटा लिया गया। उधर, पुलिस का दावा है कि शनिवार को कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अन्य दिनों की तुलना में अधिक देखी गई। 

10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर श्रीनगर तथा अन्य इलाकों में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किए। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। प्रेस इन्क्लेव में जुटे छात्र-छात्राओं का कहना था कि वे कश्मीर मसले का समाधान होने तक परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। भगत, परेपोरा, सफाकदल, रामबाग तथा अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन हुए। उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में भी छात्रों ने सरकार विरोधी रैली निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed