फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   nirmal singh will attend oath ceremony of sonelal

सोनोवाल के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे निर्मल और नईम

Tue, 24 May 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 May 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
nirmal singh will attend oath ceremony of sonelal
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : PTI
असम में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और शिक्षा मंत्री नईम अख्तर गुवाहाटी जाएंगे।
विज्ञापन


नई सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था, लेकिन बजट सत्र 25 मई से शुरू होने के कारण महबूबा नहीं जा रही हैं।

उनके प्रतिनिधि के रूप में नईम जाएंगे। डा. सिंह ने बतया कि शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे आयोजित है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे मंगलवार को रात में ही दिल्ली लौट आएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को सुबह वे श्रीनगर पहुंचकर बजट सत्र में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से राजनीतिक हस्तियां जुटेंगी। रियासत की ओर से भी कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed