फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   militants fired 200 rounds in 4 minutes in Pampore attack

पंपोर हमले में आतंकियों ने 4 मिनट में 200 राउंड फायर किए

Tue, 28 Jun 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 28 Jun 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
militants fired 200 rounds in 4 minutes in Pampore attack
- फोटो : ANI

पांपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए हमले में आत्मसमर्पण किए हुए पुराने आतंकी हो सकते हैं। सीआरपीएफ के महानिदेशक दुर्गा प्रसाद ने कहा है कि सूचना के मुताबिक मारे गए दो आतंकियों को सीआरपीएफ काफिले के पास  छोड़ने वालेे लोग आत्मसमर्पण किए हुए आतंकी हो सकते हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मारे गए लश्कर के दो आतंकियों को ऑल्टो गाड़ी से हमले की जगह पर छोड़ा गया था। दुर्गा प्रसाद के मुताबिक इस फिदायीन हमले को ठोस योजना के तहत अंजाम दिया गया है। इस हमले में आतंकियों ने करीब चार मिनट के भीतर 200 राउंड गोलियां चलाईं। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां आतंकी हमले की वीडियो क्लिप के पीछे की कोशिशों की भी जांच कर रही है। एजेंसियों को हैरानी है कि हमले की जगह पर कौन शख्स चुपचाप वीडियो ले रहा था। यह वीडियो क्लिप सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंचने से पहले यू-ट्यूब तक कैसे पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी कार्रवाई की वीडियो क्लिप ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े किए

militants fired 200 rounds in 4 minutes in Pampore attack
सीआरपीएफ की इसी बस को आतंक‌ियों ने बनाया बनाया - फोटो : Amar Ujala

करीब दो मिनट के इस वीडियो में आतंकियों के सीआरपीएफ काफिले पर गोली चलाते दिखाया गया है। दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पूरा आपरेशन तीन से सात मिनट में खत्म हो गया था। महानिदेशक ने जानकारी दी कि हमले में शहीद कांस्टेबल वीर सिंह, कांस्टेबल जी डी सतीशचंद्र और हेड कांस्टेबल पशुपति यादव ने गोली लगने के बावजूद 39, 32 और 20 राउंड गोलियां आतंकवादियों पर दागे। 

घायल जवानों में पांच की हालत गंभीर है। इनमें से चार को वेंटिलेटर पर रखा गया है। दुर्गा प्रसाद ने इस बात से इनकार किया कि नियमों के उल्लंघन के चलते हमला हुआ। उन्होंने कहा कि इस हमले का अमरनाथ यात्रा पर असर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed